Since: 23-09-2009
रायपुर।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।अपने संदेश में वित्त मंत्री ने कहा कि यतो धर्मस्ततो जयः, जहां धर्म है वहीं विजय है। विजयादशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।चौधरी ने कहा कि भगवान राम का जीवन आदर्श शासन, लोककल्याण, मर्यादा और जनसेवा का उदाहरण है। उनके आदर्श समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारा मजबूत करने की सीख देते हैं।
उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाए और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |