Since: 23-09-2009
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे का दौरा करेंगे। वे शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, कनेक्टिविटी, नवाचार और सांस्कृतिक व मानवीय आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर जोर रहेगा। जारी सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा और संगठन के वित्तीय व संस्थागत कामकाज पर भी विचार होगा।भारत एससीओ के विभिन्न तंत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है। स्टार्टअप व नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में कार्यक्रमों के जरिए भारत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की पिछली बैठक 18 नवंबर 2025 को मॉस्को में हुई थी जहां भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया था।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |