Since: 23-09-2009
उज्जैन। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 930 किलोमीटर लंबी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज विजयादशमी पर उज्जैन से अयोध्या के लिए रवाना होगी। रवाना होने से पहले उन्होंने उज्जैन में पूजा दर्शन किए। सुबह सबसे पहले चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल का आशीर्वाद लिया और हरसिद्धि मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग निर्माण और पूजन किया गया। यात्रा को कई प्रमुख धर्मगुरुओं का समर्थन मिला है। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती, अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि रामकृष्णानंद और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े अयोध्या के संत संतोष दुबे ने समर्थन पत्र भेजे हैं।राष्ट्रीय हिंगलाज सेना की अध्यक्ष लक्ष्मीमणि शास्त्री ने भी समर्थन दिया है।
यात्रा का उद्देश्य धर्म के नाम पर हो रहे अधर्म, मंदिरों में चढ़ावे की चोरी और देवस्थानों की मर्यादा से जुड़े विषयों पर जनजागरण और सनातन के वास्तविक मूल्यों के प्रति समाज को जागरूक करना बताया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |