Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया
राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। वे 20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान के दुशांबे में एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आतंकवाद शांति और विकास के सामने सबसे गंभीर खतरा है। इससे निर्दोष लोगों की जान जाती है और व्यापार व निवेश पर प्रतिकूल असर पड़ता है। आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। इससे निपटने में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए और आतंकवादियों को आर्थिक मदद, समर्थन या सुरक्षित पनाह देने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने अगस्त-सितंबर में बिश्केक में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन का उल्लेख किया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा, संपर्क और अवसरों पर ठोस कदम की बात कही थी।उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि एससीओ को संप्रभु समानता, आम सहमति और आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर दृढ़ रहना चाहिए। नई व्यवस्थाएं स्पष्ट जरूरतों पर केंद्रित हों और सदस्य देशों को व्यावहारिक लाभ दें।कनेक्टिविटी पर उन्होंने कहा कि संपर्क व्यवस्था सभी देशों के साथ परामर्श और उनकी संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारा और चाबहार बंदरगाह जैसी पहल मध्य एशिया को बड़े बाजारों से जोड़ने में मददगार हो सकती हैं। व्यापार लागत कम करने के लिए सीमा शुल्क प्रक्रिया सरल करना, डिजिटल दस्तावेज और लॉजिस्टिक्स में सुधार जरूरी है।उन्होंने मुंबई में मध्य एशिया में अवसंरचना वित्तपोषण पर संगोष्ठी और पहली बार आयोजित एससीओ एशियाई आर्थिक संवाद का भी उल्लेख किया।राजनाथ सिंह ने कहा कि एससीओ की सफलता युवाओं, उद्यमियों, किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए अवसर सृजित करने में निहित है। भारत का डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और महिलाओं के नेतृत्व में विकास का अनुभव साझा करने योग्य है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन जैसी पहल स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु अनुकूल विकास में योगदान दे रही हैं।

बैठक में सदस्य देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रतिनिधिमंडलों ने संयुक्त घोषणा को अपनाया जिसमें 2027 के बजट और 2026-2030 के लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम की कार्ययोजना शामिल है।

MadhyaBharat 20 October 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.