Since: 23-09-2009
भोपाल। प्रदेश में पहली से 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों में इस साल नामांकन में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल के मुकाबले 8 लाख 66 हजार 608 विद्यार्थी कम हुए हैं। कांग्रेस ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सत्र 2025-26 में 1 करोड़ 42 लाख 31 हजार 833 बच्चों का नामांकन था, जो सत्र 2026-27 में 13 अक्टूबर तक घटकर 1 करोड़ 33 लाख 65 हजार 225 रह गया।भोपाल में ही 20 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन घटा है। मऊगंज, अलीराजपुर, अशोकनगर, शिवपुरी और गुना में हालात ज्यादा चिंताजनक हैं।पटवारी ने कहा कि सरकार बताए कि बच्चे स्कूल क्यों छोड़ रहे हैं। आर्थिक तंगी, स्कूलों से दूरी या आंकड़ों में गड़बड़ी में से असली वजह क्या है। सरकार जिलेवार सत्यापन कराए और ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल लाने की योजना बनाए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |