Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
नूंह हिंसा में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार
gurugram, Congress MLA Maman Khan , Nuh violence

नूंह/गुरुग्राम। नूंह पुलिस की एसआईटी ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को शुक्रवार देररात नूंह हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। खान को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

विधायक खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में धारा 144 लागू कर दी गई है। बाहरी क्षेत्र से नूंह में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सीमा पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरुग्राम पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। मामन खान का गुरुग्राम में भी आवास है। जिला और पुलिस प्रशासन ने लोगों को जुमे की नमाज घर से ही अता करने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को नूंह के नल्हड़ में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद कांग्रेस विधायक मामन खान ने विधानसभा सत्र में मोनू मानेसर को लेकर बयान दिया था कि प्याज की तरह फोड़ देंगे। इसके बाद नूंह में हालात और बिगड़ गए थे। एसआईटी नूंह ने मामन खान को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे, लेकिन वह नहीं पहुंचे। नूंह पुलिस ने दो दिन पहले मोनू मानेसर को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद हत्या के केस में राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल विरोध कर रहे हैं।

MadhyaBharat 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.