Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
कांग्रेस ने घोटालों का हलवा खाया है : अनुराग ठाकुर
new delhi, Congress ,Anurag Thakur

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कल के बजट पर दिए भाषण की जाेरदार आलोचना करते हुए कहा कि एलओपी का मतलब लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के दौरान हुए घोटालों का ‘हलवा’ कांग्रेस ने खाया है।

 

 

ठाकुर ने पूछा, “बोफोर्स, एंट्रिक्स देवास, नेशनल हेराल्ड, सबमरीन, ऑगस्टा वेस्टलैंड, 2जी, कॉमनवेल्थ, कोयला, वाल्मीकि, चारा और यूरिया घोटाले का हलवा किसने खाया?”

अपने भाषण के दौरान अनुराग ठाकुर ने जातिगत जणगणना की राहुल गांधी की मांग पर हमला करते हुए कटाक्ष भरी टिप्पणी की। इस पर सदन में कुछ देर हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता सदन के बीचोबीच आ गए। राहुल गांधी ने दो बार इस पर अपनी बात रखी।

 

 

इस टिप्पणी पर सपा नेता अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई। इस पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने कहा कि जाति का विषय होगा तो उसे कार्रवाई से हटा दिया जाएगा। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि दलितों, पिछलों की बात करने वाले को गालियां खानी पड़ती हैं।

उल्लेखनीय है कि कल राहुल गांधी ने सदन में कहा था कि बजट का हलवा कुछ उद्योगपतियों को मिला है। उन्होंने अभिमन्यु का उदाहरण दिया और कहा था कि सरकार ने जनता के लिए पद्मव्यूह रचा है। उनका इशारा कमल की फूल की ओर था जो कि भाजपा का चुनाव चिन्ह है।

कांग्रेस नेता के भाषण पर आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कमल महालक्ष्मी का आसन है और राष्ट्रीय फूल भी है। कमल का एक नाम राजीव भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महाभारत पुस्तक देखी भी नहीं है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 30 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.