Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पेरिस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
peris,Indian Prime Minister ,arrives in Paris

पेरिस। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंचे। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने भारतीय प्रधानमंत्री की समारोह पूर्वक अगवानी की। भारतीय प्रधानमंत्री फ्रांस के वार्षिक उत्सव बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

भारत के प्रधानमंत्री गुरुवार को तीन दिन के विदेश दौरे पर निकले हैं। वे दो दिन फ्रांस और एक दिन संयुक्त अरब अमीरात में रहेंगे। गुरुवार को फ्रांस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के हवाई अड्डे पर फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न स्वयं पहुंची थीं। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज पहुंचते ही फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्हें समारोहपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हवाई अड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी हवाई अड्डे पर अपने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। भारतीय प्रधानमंत्री ने पेरिस पहुंचने के बाद ट्वीट कर इस यात्रा के दौरान भारत-फ्रांस सहयोग को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवार को उनके विभिन्न कार्यक्रमों में शाम को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी शामिल है।

 

भारतीय प्रधानमंत्री 13 एवं 14 जुलाई को फ्रांस में रहेंगे। 14 जुलाई को वे फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विचार विमर्श करेंगे। साथ ही वे प्रमुख कम्पनियों के मुख्य अधिशासी अधिकारियों और भारतीय मूल के लोगों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे। वे वहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से विचार विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जाहिर की है कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगी।

MadhyaBharat 13 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.