Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
भाजपा ने पंजाब में बलबीर सिंह को मंत्री बनाने पर उठाए सवाल
new delhi, BJP raised questions , Balbir Singh ,minister ,Punjab

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में महिला सुरक्षा की राजनीति कर रही है और दूसरी ओर पंजाब में महिलाओं पर हमला करने वाले बलबीर सिंह को मंत्री बना रही है।

भाजपा नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा पर राजनीति करती है तो वहीं पंजाब में महिलाओं पर हमला करने वाले बलबीर सिंह को मंत्री बना रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात कर सत्ता में आई थी। उन्होंने वादा किया था कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगे और भ्रष्ट लोगों को बाहर निकालेंगे। लेकिन आज वही आप पार्टी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बन गई है।

 

बलबीर सिंह को 3 साल की सजा हो चुकी है। वसूली मामले में ऑडियो टेप लीक होने के बाद भी फौजा सिंह को 4 महीनों तक मंत्री पद से नहीं हटाया गया। इससे साफ हो रहा है कि अरविंद केजरीवाल पैसे का पीर है और भ्रष्ट लोगों को मंत्री बनाता है।

MadhyaBharat 9 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.