Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का नजर बंद करने का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का नजर बंद करने का आरोप

 

केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के दर्द को छिपाना चाहती है

 

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। उन्होंने अपने घर के बाहर तैनात CRPF और मुख्य गेट पर लगे ताले की फोटो भी शेयर की है। महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से मुझे सुरक्षा का हवाला देकर नजरबंद किया गया है। महबूबा मुफ़्ती  ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के दर्द को छिपाना चाहती है। उनकी निर्दयी नीतियों की वजह से उन लोगों की टारगेट किलिंग की जा रही है, जिन्होंने कश्मीर नहीं छोड़ा है। इस तरह से सरकार हमें सबके सामने कश्मीरी पंडितों का दुश्मन प्रोजेक्ट कर रही है। इसीलिए मुझे आज हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। महबूबा मुफ्ती रविवार को सुनील कुमार भट्ट के परिवार से मिलने जा रही थीं। भट्ट की 16 अगस्त को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुनील और उनके भाई पर हमला किया था, जिसमें सुनील की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल बद्र ने ली थी। आपको बता दें धारा 370 हटाने का सबसे ज्यादा विरोध महबूबा मुफ़्ती ने किया था।  धारा 370 हटाने पर कई विवादित बयान  दिए थे।  एक बार उन्होंने कहा था की अगर 35 A हटी तो खून की नदियां बाह जाएँगी।  लेकिन केंद्र की सरकार के सामने इनके इरादे हवा में नजर आये।  केंद्र ने 370 धारा हटाई और अब कई नियमों के साथ कश्मीर में चुनाव की भी तैयारी है।  नए नियमों में सुरक्षा बल और अन्य लोग भी वोट दाल सकेंगे।

MadhyaBharat 21 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.