Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
जितेंद्र आव्हाड को बनाया गया नेता प्रतिपक्ष
mumbai, Jitendra Awhad ,Leader of Opposition

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने विधायक जितेंद्र आव्हाड को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया है। जयंत पाटिल ने जितेंद्र आव्हाड पर विधानसभा में चीफ व्हिप की भी जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे पहले विधानसभा में अजीत पवार नेता प्रतिपक्ष थे और अनिल पाटिल चीफ व्हिप थे। लेकिन आज अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री और अनिल पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राकांपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की और यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष इस निर्णय की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को देंगे, इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष इस नियुक्ति की अधिकृत घोषणा करेंगे।

 

रविवार को महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद राकांपा विधायक और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ट्विट कर शरद पवार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। इसके बाद जयंत पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि 9 लोगों ने पार्टी की भूमिका से अलग जाकर मंत्री पद की शपथ ली है। इनपर कार्रवाई का विचार किया जा रहा है। इन लोगों ने जिन विधायकों का हस्ताक्षर लिया है, उनमें बहुत से विधायक मुझे और शरद पवार के संपर्क मेंहैं। जयंत पाटिल ने कहा कि पांच जुलाई को शरद पवार इस संदर्भ में अपनी भूमिका स्पष्ट करेंगे।

MadhyaBharat 2 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.