Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र विस चुनाव के लिए महाअघाड़ी का घोषणा पत्र किया जारी
mumbai, Mallikarjun Kharge ,releases Maha Aghadi

मुंबई । अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी (एमवीए) का घोषणा पत्र जारी किया है। महाविकास आघाड़ी ने महाराष्ट्र के किसानों का तीन लाख रुपये तक का

कर्ज माफ करने, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा और हर वर्ष पांच साै रुपये में छह रसाेईगैस सिलेंडर और बेराेजगाराें काे चार

हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है।

 

रविवार काे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एसपी) की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत सहित एमवीए ने नेता की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाविकास आघाड़ी का घाेषणा पत्र

जारी किया। इस माैके पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महाविकास आघाड़ी ने महाराष्ट्र के लिए पांच गारंटी घोषित की थी। हमारी पांच गारंटी महाराष्ट्र में सभी के कल्याण में सहायक होंगी। इसके तहत महाराष्ट्र के प्रत्येक परिवार को लगभग 3 लाख रुपये वार्षिक सहायता मिलेगी। हमारी महालक्ष्मी योजना सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी, जिन्हें हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। हम महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए एक मुफ्त बस सेवा शुरू करेंगे। खडगे ने कहा कि जब हमने कर्नाटक में महिलाओं के लिए योजना शुरु की थी, तो भाजपा ने उसका मखौल उड़ाया था। लेकिन बाद में इन लोगों ने चुनाव को देख महाराष्ट्र में हमारी नकल कर योजना शुरु की। खडगे ने कहा कि महिलाओं को राहत मिले, इसलिए हर वर्ष छह रसोई गैस सिंलेंडर ५०० रुपये कीमत पर दिए जाएंगे।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाड़ी चुनी गई तो महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही आरक्षण की मर्यादा की 50 प्रतिशत को खत्म कर दिया जाएगा। खडगे ने कहा कि तेलांगना में जातिगत जनगणना शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना लोगों को बांटने के लिए नहीं ,बल्कि यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि लोगों का जीवनस्तर किस तरह का है। किस जाति के लोगों को सरकारी लाभ मिल रहा है । जाति जनगणना का उद्देश्य लोगों को विभाजित करना नहीं है, बल्कि यह समझना है कि विभिन्न समुदायों की स्थिति कैसी है ताकि वे अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। खडगे ने कहा कि किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ और नियमित कर्ज अदायगी करने वाले किसानों को 50,000 की छूट दी जाएगी। साथही किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। खेती के लिए गारंटीशुदा कीमत दी जाएगी और फसल बीमा की दमनकारी शर्तें हटाई जाएंगी। पढ़े-लिखे बेरोजगारों के लिए 4000 प्रतिमाह ग्रेच्युटी दी जाएगी। 2.5 लाख सरकारी नौकरियों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

णण

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.