Since: 23-09-2009
डॉ आनंद बोस ने भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला है
डॉक्टर सीवी आनंद बोस पश्चिम बंगाल के नये राज्यपाल बन गए हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य सरकार के मंत्रियों और विधायकों के अलावा पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी उपस्थित थे। डॉ सीवी आनंद बोस को गुरुवार को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मेघालय सरकार के सलाहकार हैं। डॉ आनंद बोस ने भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला है। वह हैबिटेट एलायंस के अध्यक्ष रहे हैं। सीवी आनंद बोस जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किए जा चुके हैं। वो मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पहले फेलो भी रहे हैं। बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे अलग-अलग मंत्रालयों में और प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है।a
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |