Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

 

असम, मेघालय, सिक्किम और नगालैंड में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम, मेघालय, सिक्किम और नगालैंड की राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। असम के मुख्‍यमंत्री हि‍मन्‍ता बिस्‍व सरमा, केन्‍द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह, मंत्रालय और चार राज्‍यों के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान भूमि अधिग्रहण, जारी परियोजनाओं की प्रगति, नवीन प्रौद्योगिकियों का उपयोग, विवाद और मध्‍यस्‍थता तथा संभव वित्‍तीय उपायों पर चर्चा की गई। गडकरी ने चार राज्‍यों में परियोजनाओं में हुई देरी की समीक्षा भी की। उन्‍होंने अधिकारियों को परियोजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में उच्‍चस्‍तरीय परिवहन अवसंरचना विकसित करने के लिए केन्‍द्र और राज्‍य की एजेंसियों के बीच समन्‍वय तथा भागीदारी पर जोर दिया। पूर्वोत्‍तर की राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के बाद केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि असम के लिए पचास हजार करोड रूपये, मेघालय के लिए नौ हजार करोड़ रुपये, नगालैंड के लिए पांच हजार करोड़ रुपये और सिक्किम के लिए चार हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं स्‍वीकृत की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि असम में दो साल के भीतर सड़कों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित किया जाएगा। गडकरी ने असम के मुख्यमंत्री को राज्य में सडक अवसंरचना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के त्‍वरित प्रयासों के लिए धन्‍यवाद दिया।नितिन गडकरी ने बुधवार को चार पूर्वोत्तर राज्यों में 68 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के बाद देर रात संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि असम के लिए 50,000 करोड़ रुपये, मेघालय के लिए 9,000 करोड़ रुपये, नागालैंड के लिए 5,000 करोड़ रुपये और 4,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा, 'हमारा उद्देश्य 2024 तक पूर्वोत्तर में सड़क परिवहन के पूरे परिदृश्य को बदलना है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों की सड़कें बनाने का है।'

MadhyaBharat 10 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.