Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अत्‍याधुनिक तकनीक की मदद से कानून और व्‍यवस्‍था प्रणाली में सुधार संभव
अत्‍याधुनिक तकनीक की मदद से कानून और व्‍यवस्‍था प्रणाली में सुधार संभव

देश को मजबूत करने से देश का हर नागरिक सशक्त होगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पंच प्रण को सुशासन का पथ प्रदर्शक होना चाहिए। हरियाणा के सूरजकुंड में राज्‍यों के गृह मंत्रियों के दो दिन के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि अमृत काल में भारत के विकास की परिकल्‍पना को साकार करने में पंच प्रण की भूमिका महत्‍वपूर्ण होगी। श्री मोदी ने कहा कि संविधान के अनुसार कानून और व्‍यवस्‍था हालांकि राज्‍यों की जिम्‍मेदारी है, लेकिन इनका संबंध देश की एकता और अखण्‍डता से भी है।

 मोदी ने कहा कि देश को मजबूत करने से देश का हर नागरिक सशक्त होगा, जिसे उन्होंने सुशासन करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य को इस लाभ को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक ले जाना चाहिए और इसे सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रियों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपराध अब स्थानीयकृत नहीं है और अंतरराज्यीय, अंतर्राष्ट्रीय अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए, राज्य एजेंसियों के बीच और केंद्र तथा राज्य एजेंसियों के बीच परस्पर सहयोग महत्वपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे साइबर अपराध हो या हथियारों या मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन तकनीकों का इस्तेमाल, सरकार को इनसे निपटने के लिए नई तकनीकों की दिशा में काम करते रहने की जरूरत है।  मोदी ने कहा कि स्मार्ट तकनीक की मदद से कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों से, बजट की बाधाओं से परे जाकर प्रौद्योगिकी की आवश्यकता का गंभीरता से आकलन करने का अनुरोध किया क्योंकि यह तकनीक आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति आश्‍वस्‍त करेगी।

MadhyaBharat 28 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.