Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हल्ला बाेल आंदाेलन की राष्ट्रीय परिषद कांग्रेस में शामिल हुई
new delhi, National Council ,Halla Bael Movement

नई दिल्ली । हल्ला बाेल आंदाेलन की राष्ट्रीय परिषद मंगलवार काे कांग्रेस में शामिल हाे गई।

 

कांग्रेस मुख्यालय में आज एक प्रेसवार्ता के दाैरान कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने हल्ला बाेल आंदाेलन के राष्ट्रीय परिषद के सदस्याें के कांग्रेस में शामिल हाेने  

 

पर स्वागत किया।

 

पत्रकाराें काे संबाेधित करते हुए हल्ला बाेल आंदाेलन के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अनुपम ने कहा कि उनकी टीम कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रवाद से प्रभावित है। उन्हाेंने यह भी कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी जिस लड़ाई को आगे ले जा रहे हैं, उसको अंजाम तक ले जाएंगे। उन्हाेंने अवसर व मंच देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का आभार भी जताया। अनुपम युवा हल्ला बाेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

 

अनुपम ने कहा कि उनके साथ कांग्रेस मेंं शामिल होने वाले परिषद के वे सदस्य शामिल हैं जो किसी ने किसी रूप से आंदाेलन में जुड़े रहे हैं। उनमें प्रशांत कमल एक हैं, जिन्हाेंने बैंकाें के निजीकरण के खिलाफ माेर्चा खाेला व आंदाेलन की दिशा तय की। जिसके परिणामस्वरूप सरकार को बैंकिग रेगुलेशन बिल वापस लेना पड़ा।उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस मेंं शामिल होने वाले परिषद के सदस्याें में गोविंद मिश्रा भी हैं। जिन्होंने नाैकरियों में भर्ती को लेकर आंदाेलन किया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस में शामिल हाेने वालाें में रजत यादव भी हैं जिन्हाेंने अग्निवीर याेजना के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अनुपम ने कहा कि हल्ला बाेल आंदाेलन की टीम ने सर्वसम्मति से कांग्रेस में शामिल हाेने का निर्णय लिया है।

 

 

MadhyaBharat 24 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.