Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर
Danger on Raipur

 

रायपुर में लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की हालत सामने ला दी है। कई प्रमुख और अंदरूनी मार्गों पर गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 समेत कई इलाकों में जलभराव के साथ सड़क की सतह उखड़ने और बजरी फैलने की स्थिति बनी हुई है। पानी भर जाने के कारण सड़क और गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

पुरानी बस्ती रोड से लेकर संतोषीनगर और गुरु घासीदास कॉम्प्लेक्स से अनुपम गार्डन तक कई जगह सड़कें खराब हो गई हैं। कुछ स्थानों पर छोटे गड्ढे बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते और गहरे हो गए हैं। चेंबर के आसपास की सड़क भी कई जगह असमतल और क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। वहीं, चंदनीडीह के पास नेशनल हाईवे-53 और सर्विस रोड पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार प्रभावित हुई और वाहन चालकों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। वार्ड 55 में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

नगर निगम ने बारिश के बीच सड़कों की स्थिति पर निगरानी बढ़ाने और गड्ढों को मिक्स मटेरियल से भरने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कई इलाकों में सीसी रोड निर्माण के काम भी चल रहे हैं और ठेकेदारों के कार्य की निगरानी की जा रही है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्माण में गुणवत्ता की कमी मिलने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बारिश जारी रहने के कारण राजधानी की कई सड़कों पर जलभराव और गड्ढे लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं।

 

MadhyaBharat 4 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.