Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी
 Engine oil levels dropped rapidly at 36,000 feet; Abu Dhabi-bound flight returned to Kochi.

 

कोच्चि से अबूधाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के चलते वापस कोच्चि लौटना पड़ा। विमान उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद लगभग 36 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा था। इसी दौरान पायलटों ने इंजन नंबर-1 में ऑयल का स्तर तेजी से कम होते देखा। स्थिति लगातार बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चालक दल ने अबूधाबी जाने के बजाय विमान को वापस कोच्चि लाने का फैसला किया। पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी स्थिति की जानकारी दी और वापसी की प्रक्रिया शुरू की।

विमान के कोच्चि लौटने के दौरान पायलट लगातार इंजन के सभी जरूरी पैरामीटर पर नजर बनाए हुए थे। इसी बीच इंजन नंबर-1 का ऑयल प्रेशर अस्थिर होने लगा और कॉकपिट में इसका स्तर रेड जोन तक पहुंच गया। इसके बाद तय आपात प्रक्रिया के तहत इंजन नंबर-1 को बंद कर दिया गया। विमान को एक इंजन के सहारे कोच्चि लाया गया। ईंधन और विमान की स्थिति के कारण लैंडिंग ओवरवेट कंडीशन में करनी पड़ी, जिससे चालक दल के सामने चुनौती और बढ़ गई। इसके बावजूद पायलटों ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा और विमान को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब उड़ानों में तकनीकी खराबी से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में भी तकनीकी कारणों से कुछ विमानों को वापस लौटना पड़ा या उनका मार्ग बदलना पड़ा है। वहीं, एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान से जुड़े हादसे की प्रारंभिक जांच में भी विमान के तकनीकी सिस्टम की जांच की गई थी। संबंधित विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़े कंपोनेंट और सैंपल को आगे की जांच के लिए लिया गया था। अब कोच्चि से अबूधाबी जाने वाली इस फ्लाइट में इंजन ऑयल कम होने और प्रेशर में आई समस्या के कारणों की जांच की जाएगी।

MadhyaBharat 7 September 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.