Since: 23-09-2009
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में आज सीलिंग कार्रवाई से जुड़े 50 से अधिक मामलों की सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट को सीलिंग से संबंधित मामलों में शीघ्र सुनवाई के निर्देश दिए गए थे। पहले इन मामलों की सुनवाई 2 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन सभी मामलो को एक साथ क्लब कर अब आज सुनवाई होगी। 5 अगस्त को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीलिंग मामले को लेकर सरकार द्वारा गठित कमेटी को भंग किया एव संबंधित मामलों में जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए सभी स्टे आदेशों की जल्द सुनवाई कर निराकरण करने के निर्देश हाईकोर्ट मप्र को दिए थे। वहीं, सीलिंग कार्रवाई पर रोक लगाने और ताला लगाने की कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों द्वारा दायर याचिकाओं पर भी आज सुनवाई होगी। नगर निगम भोपाल भी आज हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखेगी। अब सभी मामलो की सुनवाई न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा करेंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |