Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के नेता के चुनाव के लिए बैठक
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के नेता के चुनाव के लिए बैठक

अनेक दावेदारों में से किसी को नया मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की आज शिमला में बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता भूपेश बघेल और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा करेंगे। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी बैठक में भाग लेंगे। कांग्रेस के सामने अब अनेक दावेदारों में से किसी को नया मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती।  

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी  से सत्ता छीनने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल  का नेता चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत करते हुए एक प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। कांग्रेस ने 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को 40 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया और इस तरह राज्य में 1985 से चला आ रहा हर पांच साल पर राज बदलने का रिवाज कायम रहा। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला में शुक्रवार को बैठक होगी। कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री पद के ऐसे चेहरे को चुनना एक बड़ी चुनौती होगी, जो पार्टी को एकजुट रख सके।विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजयी होने के साथ ही पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बतायी जा रही हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के निवर्तमान नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

 

MadhyaBharat 9 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.