Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शरद पवार ने नहीं मानी 'इंडिया' की बात प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रहे मौजूद
PUNE, Sharad Pawar ,Prime Minister

पुणे। विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं के अनुरोध को ठुकराते हुए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार मंगलवार को यहां लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जबकि 'इंडिया' के नेताओं का कहना था कि ऐसे समय में जब भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाया जा रहा है तो इस कार्यक्रम में शामिल होना शरद पवार के लिए ठीक नहीं होगा।

 

 

इतना ही नहीं, शरद पवार ने 'इंडिया' के उन नेताओं और सांसदों से मिलने से भी परहेज किया जो उन्हें इस समारोह में शामिल होने से रोकना चाह रहे थे। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने से पहले विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने दगडूशेठ हलवाई गणेश मंदिर से आधा किलोमीटर दूर मंडई में प्रदर्शन किया। मोदी ने पुणे पहुंचने के बाद सर्वप्रथम इस मंदिर में पूजा-अर्चना की। उधर, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार) और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

 

'इंडिया' की तीसरी बैठक 25 अगस्त को महाराष्ट्र में प्रस्तावित है। आज के इस घटनाक्रम के बाद से इस बैठक को लेकर शरद पवार की भूमिका के बारे में तमाम प्रकार के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) के नेता भलीभांति यह जानते हैं कि शरद पवार मोदी के साथ मंच साझा भले ही करें, लेकिन वे 'इंडिया' के ही साथ रहेंगे। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भोपाल में मोदी के दिए गए भाषण के बाद अजित पवार एकाएक एनसीपी में टूट का कारण बने। कहीं उसी टूट से पार्टी को बचाने के लिए शरद पवार की यह कोई रणनीति तो नहीं है।

MadhyaBharat 1 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.