Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हम राम के वंश के है टीपू सुल्तान के वंश के नहीं-नलिन कुमार कतील
टीपू सुल्तान के वंश,हम राम के वंश के है

चुनाव आते ही नेताओं के राम-रहीम वाले बयान तेज हो जाते है।कर्नाटक के भाजपा चीफ नलिन कुमार कतील ने बुधवार को कहा कि टीपू सुल्तान के सभी उत्साही अनुयायियों को जिंदा नहीं रहना चाहिए। टीपू सुल्तान के वंशजों को खदेड़ कर जंगलों में भेज देना चाहिए। येलाबुरगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नलिन ने कहा कि हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं, टीपू सुल्तान के वंशज नहीं। हमने टीपू सुल्तान के वंशजों को वापस भेज दिया है। मैं येलाबुरगा के लोगों से पूछता हूं कि क्या आप हनुमान की पूजा करेंगे या फिर टीपू सुल्तान के भजन गाएंगे?कर्नाटक भाजपा चीफ नलिन ने कहा कि राज्य के लोगों को सोचना चाहिए कि वह भगवान राम और हनुमान के भक्तों को चाहते हैं या फिर टीपू के वंशजों को। मैं हनुमान की धरती से चुनौती देता हूं कि जो लोग टीपू को प्यार करते हैं, वो यहां रहने नहीं चाहिए। यहां वही लोग रहने चाहिए जो भगवान राम के भजन गाते हैं और हनुमान के समर्थक हैं।इस पहला मौका नहीं है कि जब नलिन कुमार कतील के बयान पर बवाल मचा है। इससे पहले भी वे टीपू सुल्तान को लेकर कई बयान दे चुके हैं। इसी महीने की शुरुआत में नलिन ने दावा किया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव टीपू सुल्तान बनाम सावरकर पर लड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने टीपू की जयंती मनाने की अनुमति दी, जिसकी जरूरत नहीं थी।उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मंगलुरु कूकर ब्लास्ट के आरोपी मोहम्मद शारिक से सहानुभूति रखते हैं। शारिक ब्लाट में ऑटो ड्राइवर के साथ खुद भी घायल हुआ था

MadhyaBharat 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.