Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध
chandigarh, Breach ,Rahul Gandhi

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में छठे दिन मंगलवार को दो जगह सुरक्षा में सेंध लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पंजाब में पहले ही सुरक्षा खतरों के बारे में आगाह किया गया है। पंजाब में राहुल गांधी को ज्यादातर यात्रा गाड़ी से करने की सलाह देते हुए अन्य राज्यों के मुकाबले अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके बावजूद आज सुबह दो बार उनकी सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह होशियारपुर-पठानकोट मार्ग पर थी। इस दौरान दसूहा के पास एक युवक राहुल गांधी का थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहा। युवक सुरक्षा चक्र तोड़ते हुए सीधा राहुल के पास पहुंचा और उन्हें गले लगा लिया। अचानक हुए घटनाक्रम से राहुल गांधी भी हैरान रह गए। इस बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और यात्रा को निकाला।

इसके कुछ समय बाद जब यात्रा चाय के लिए गांव बस्सी स्थित एक ढाबे पर रुकी तो राहुल गांधी सड़क पार करने लगे। उसी समय सिर पर केसरी परना बांधे हुए एक युवक आगे बढ़ कर राहुल के बेहद करीब पहुंच गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया। जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राहुल तक पहुंचने वाले युवक आसपास के ही रहने वाले हैं और वे राहुल से मिलना चाहते थे। इसी दौरान आज दो घटनाक्रम होने के बाद पंजाब पुलिस ने राहुल की सुरक्षा और बढ़ा दी है।

MadhyaBharat 17 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.