Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओडिशा के स्वास्थ्यमंत्री नब दास का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज
bhuvneshwar, Odisha Health Minister ,Naba Das cremated ,state honors

भुवनेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा के स्वास्थ्यमंत्री नब किशोर दास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज (सोमवार) झारसुगुडा में किया जाएगा । रविवार को गोली लगने से घायल दास ने रात को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। कैपिटल अस्पताल में रात को पोस्टमार्टम के बाद देररात उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर लाया गया । बीजू जनता दल के विधायकों ने उनका अंतिम दर्शन किया ।

आज सुबह पार्थिव शरीर को बीजू जनता दल कार्यालय ले जाया जाएगा । पार्टी कार्यकर्ता व नेता अंतिम दर्शन करेंगे । इसके बाद झारसुगुडा में अंतिम संस्कार किया जाएगा । दास के निधन के बाद रविवार को भुवनेश्वर में झंडे को आधा झुका दिया गया। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक आगामी तीन दिन तक राज्य में किसी प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगें । कृषि, किसान सशक्तिकरण मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी एवं परिवहन तथा जल संसाधन मंत्री टुकुनी साहू राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें ।

कैपिटल अस्पताल के निदेशक लक्षीधर साहू ने कहा कि दो–तीन दिन के अंदर दास के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी । गोली उनके शरीर के आर-पार हो गई थी। अत्यधिक रक्त बह जाने से उन्हें बचाया नहीं जा सका।उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर को ब्रजराजनगर में एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें झारसुगुडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एयर लिफ्ट कर उन्हें भुवनेश्वर लाया गया था ।

MadhyaBharat 30 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.