Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग की सराहना की
पीएम नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग की सराहना की

 

चिकित्सा बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रयास

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने 20 जिला सरकारी अस्पतालों में 265 डीएनबी पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल सीटें देने के सरकार के फैसले की सराहना की और कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सशक्त बनाने और चिकित्सा बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इनमें 50 प्रतिशत सीटें स्थानीय सेवारत डॉक्टरों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के जिला अस्पतालों में 265 डीएनबी स्‍नात्‍कोत्‍तर सीटें देने से केन्‍द्रशासित प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। इससे जम्मू-कश्मीर के डॉक्टरों को अपने क्षेत्र में प्रशिक्षित होने का अवसर मिलेगा।

 

एक और कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी-20 की भारत की अध्‍यक्षता के लिए लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया

पीएम ने  कहा- भारत का मंत्र- ''एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जी-20 समूह की अध्‍यक्षता भारत के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व के मुद्दों पर दबाव बनाने के वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का अनूठा अवसर है। मोदी ने कल भारत की अध्यक्षता में जी-20 समूह का प्रतीक चिह्न, विषय और वेबसाइट का अनावरण किया। इस लोगो में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के जीवंत रंगों- केसरिया, सफेद, हरे और नीले रंग से प्रेरित है। भारत पहली दिसम्‍बर को जी-20 की अध्‍यक्षता संभालेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 का प्रतीक चिन्ह आशा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जी-20 विश्‍व को आपसी तालमेल के साथ एकजुट करेगा।   उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता के बाद भारत विश्‍व को एकजुट करने के लिए महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

MadhyaBharat 9 November 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.