Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लेडीज टॉयलेट के डस्टबिन में कैमरा
camera in women

बेंगलुरु : बेंगलुरु के थर्ड वेव कॉफी शॉप के लेडीज टॉयलेट में छिपाकर कैमरा लगाने के मामले में एक कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले पर शॉप ने भी X पर पोस्ट करके दुख जताया. 

बेंगलुरु की एक कॉफी शॉप में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु की कॉफी शॉप में लेडीज टॉयलेट में छिपाकर कैमरा लगाया गया था. इस संबंध में पुलिस ने इसी शॉप के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. कर्मचारी की पहचान 23 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने टॉयलेट में छिपाकर लगाए हुए कैमरे को देखा था और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और बीईएल रोड पर स्थित थर्ड वेव कॉफी शॉप के कर्मचारी मनोज को गिरफ्तार कर लिया. खबर है कि पुलिस गिरफ्तार किए गए कर्मचारी से पूछताछ कर रही है. 

इस घटना से संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शनिवार (10 अगस्त) को किया गया था. इस पोस्ट में लिखा था कि कॉफी शॉप के टॉयलेट में एक महिला को कूड़ेदान में छिपा हुआ एक मोबाइल फोन मिला. इस मोबाइल फोन का कैमरा चालू था और इसमें वीडियो रिकॉर्ड हो रही थी. बताया गया कि मोबाइल फोन में पहले ही दो घंटे की वीडियो रिकॉर्ड हो चुकी थी.

इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया कि कूड़ेदान टॉयलेट सीट के बिल्कुल सामने था. कूड़ेदान के बैग में इस मोबाइल को छिपाया गया था. जब महिला को इस मोबाइल फोन के कैमरे के बारे में पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये मोबाइल शॉप के ही एक वर्कर का था. बताया गया कि फोन का फ्लाइंग मोड ऑन था ताकि किसी तरह की आवाज न आ सके. 

इस मामले के वायरल होने के बाद थर्ड वेव कॉफी शॉप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके घटना पर खेद जताया. X पर थर्ड वेव के हैंडल से लिखा, 'बेंगलुरु में हमारे बीईएल रोड आउटलेट पर हुई ये घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम बताना चाहते हैं कि थर्ड वेव कॉफी शॉप में इस तरह की कोई भी घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है. हमने तुरंत व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया है.'

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.