Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक से पहले राहुल ने की ममता बनर्जी से बात
kolkata, Rahul spoke, Mamata Banerjee

कोलकाता। विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की अगली बैठक नवंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है। इस बैठक से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से बातचीत की है। बुधवार को टीएमसी के एक नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार शाम समय राहुल गांधी ने फोन किया था।

 

राहुल गांधी ही नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और एनसीपी नेता शरद पवार ने भी मंगलवार को तृणमूल नेता ममता बनर्जी से अलग-अलग बात की थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पिछले महीने अपने स्पेन सफर के दौरान पैर में चोट लगने के बाद घायल हो गई थी। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर वह कालीघाट स्थित अपने घर पर विश्राम कर रही हैं और वहीं से सारे प्रशासनिक कार्य भी देख रही हैं।

 

 

ममता बनर्जी से यह भी पूछा गया कि गठबंधन की अगली बैठक कब की जाए। इस पर ममता ने कहा है कि दुर्गापूजा और लक्ष्मी पूजा बीतने के बाद ही वह बैठक में शामिल हो सकती हैं। ममता ने इसके लिए चार और पांच नवंबर की तारीख का सुझाव दिया है। वैसे, मिजोरम में सात नवंबर को विधानसभा चुनाव है। फोन पर हुई इस बातचीत के बाद अगर सबकुछ ठीक रहा तो आईएनडीआईए की अगली बैठक 4-5 नवंबर को नागपुर में होगी और ममता उसमें शामिल हो सकती हैं।

MadhyaBharat 11 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.