Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अखिलेश के 'भावी प्रधानमंत्री' वाले पोस्टर पर भाजपा ने ली चुटकी
new delhi,BJP,Akhilesh

नई दिल्ली। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 'भावी प्रधानमंत्री' बताने वाले पोस्टरों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडी गठबंधन पर तंज कसा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि इंडी गठबंधन में पहले से ही 18 लोग प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक हैं। पश्चिम बंगाल से, ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। नीतीश कुमार और स्टालिन भी प्रधानमंत्री की रेस में है। अरविंद केजरीवाल हों या लालू यादव के परिवार वाले या फिर अखिलेश यादव, हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि अब 19वें दावेदार प्रधानमंत्री की रेस में आए हैं, आने दीजिए लेकिन ये सब देश में अस्थिर सरकार लाना चाहते हैं। इस भ्रमित करने वाले गठबंधन में उनके कितने पीएम उम्मीदवार होंगे?

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन एक अनोखा गठबंधन है, इसमें देश के लिए कोई मिशन और विजन नहीं है, इसमें केवल भ्रम, विरोधाभास और की प्यास है। पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सीटों को लेकर लड़ रही थीं। अब वे प्रधानमंत्री पद को लेकर लड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है, कभी कांग्रेस राहुल गांधी का चेहरा आगे बढ़ाती है, तो कभी टीएमसी ममता बनर्जी का चेहरा आगे बढ़ाती है। इस गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के कई दावेदार हैं।

MadhyaBharat 23 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.