Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली
rudrapur, Two youths shot ,Baba Tarsem Singh

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार सुबह डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में तनाव है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस के तमाम अन्य बड़े अफसर मौके पर पहुंचे हैं।

बताया गया है कि बाबा तरसेम सिंह सुबह करीब 6:00 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और उन पर गोली दागनी शुरू कर दी। बाबा के पेट और गर्दन पर कई गोली लगीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही पहुंचे सेवादार बाबा को इलाज के लिए खटीमा ले गए। डाक्टरों ने बाबा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से सारे क्षेत्र में तनाव है। पुलिस बाबा के हत्यारों की तलाश कर रही है। नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।

हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठितः इस बीच नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। यह जानकारी उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने देहरादून में दी।

उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड चिंता का विषय है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। स्थानीय जनता से भी बातचीत की जाएगी। जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।इस मामले की प्राथमिकता के साथ जांच होगी। सेंट्रल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

MadhyaBharat 28 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.