Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सुरक्षाबलों ने शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे
jammu, Security forces kill t,Shopian encounter

शोपियां। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के अलशिपोरा में आज सुबह मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस क्षेत्र में कई आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने अलशिपोरा इलाके में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना पर सोमवार देररात इलाके में अभियान शुरू किया था। मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में हुई है।

पुलिस महानिदेशक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने एक्स पर कहा है कि आतंकवादी अबरार, कश्मीरी पंडित एटीएम गार्ड संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। संजय शर्मा की इसी साल फरवरी में पुलवामा के अचन इलाके में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

MadhyaBharat 10 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.