Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ईसीआई को नियंत्रित करना चाहती है मोदी सरकार : कांग्रेस
new delhi, Modi government ,Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को नियंत्रण में करना चाहती है। इसी लिए सरकार संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (सेवा की नियुक्ति शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक- 2023 लेकर आई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जाना जाता है लेकिन मोदी सरकार संसद से यह विधेयक पास करवा कर उसे भी अपने हाथ में लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक-2023 का हर मोर्चे पर विरोध करेगी।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राज्यसभा में आज सत्ता पक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक-2023 पेश किया गया। यह विधेयक हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस विधेयक को पास करवा कर सरकार चुनाव आयोग को अपने हाथ की कठपुतली बनाना चाहती है। यह विधेयक सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सीधा उल्लंघन करते हुए संसद में पेश किया गया है। कांग्रेस हर मोर्चे पर इसका विरोध जारी रखेगी।

MadhyaBharat 10 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.