Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह
kolkata, Pawan Singh , Asansol

कोलकाता। भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल के कोयलांचल क्षेत्र आसनसोल से उम्मीदवार के तौर पर घोषित किए गए भोजपुरिया स्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह ने यू टर्न ले लिया है। शनिवार शाम जब उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य नेताओं का आभार जता रहे थे और कहा था कि वह आसनसोल की जनता पर भरोसा करते हैं। इसके बाद रविवार दोपहर उन्होंने घोषणा कर दी है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

 

सूत्रों ने बताया कि भोजपुरी गानों को लेकर हुए विवाद के बाद ही उन्होंने यह निर्णय लिया है। रविवार दोपहर पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

इधर, दूसरी ओर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पवन सिंह के इस पीछे हटने के कदम पर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा है कि खेला शुरू हो गया है।

 

 

पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने पवन सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर कहा है कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और शक्ति की जीत है।

भाजपा की तरफ से आसनसोल से पवन सिंह को उम्मीदवार बनाने पर तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला था। तृणमूल ने पवन सिंह के पुराने गानों में बंगाल की महिलाओं के चित्रण पर सवाल खड़े किए थे। कुछ ही घंटों में यह विवाद काफी बढ़ गया। तृणमूल ने इसे बंगाल की महिला सम्मान से जोड़ दिया था। पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि चुनाव के पहले भी खेला होने की शुरुआत हो चुकी है।

 

उल्लेखनीय है कि आसनसोल सीट पर फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

MadhyaBharat 3 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.