Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पहली भारत-मध्य एशिया बैठक आयोजित
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पहली भारत-मध्य एशिया बैठक आयोजित

 

 मध्‍य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की मुख्‍य प्राथमिकता

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार-एनएसए अजित डोभाल ने आज कहा कि मध्‍य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की मुख्‍य प्राथमिकता है। नई दिल्‍ली में भारत-मध्‍य एशिया के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की प्रथम बैठक के अवसर पर  डोभाल ने कहा कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध मध्‍य एशिया हमारे साझा हित में है। उन्‍होंने कहा कि आंतकवाद को वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराने पर रोक लगाना हर किसी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र के सभी सदस्‍यों से आग्रह किया कि आतंकी गतिविधियों में शामिल निकायों को समर्थन देने से बाज आएं।  डोभाल ने अफगानिस्‍तान में सुरक्षा स्थिति पर भी बात की। उन्‍होंने कहा कि यह हम सबके लिए महत्‍वपूर्ण मुद्दा है। भारत पहली बार कजाखस्‍तान, किर्गिज्स्तिान, ताजिकिस्‍तान और उज्‍बेकिस्‍तान सहित मध्‍य एशियाई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है। यह सम्‍मेलन अफगानिस्‍तान में सुरक्षा स्थिति और वहां से उत्‍पन्‍न आतंकी खतरे से निपटने के तरीकों पर केंद्रित है। पाकिस्‍तान को स्‍पष्‍ट संदेश में डोभाल ने कहा कि भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र के सभी सदस्‍यों से अपील करनी चाहिए कि  सभी आतंकरोधी संधियों में विद्यमान दायित्‍वों को पूरा करना चाहिए। 

 

MadhyaBharat 6 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.