Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का कहर
mumbai, Rain havoc, Maharashtra

मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का कहर थमा नहीं है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 13 टीमों को विभिन्न इलाकों में तैनात किया है। एसडीआरएफ की टीमें भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।

तेज बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाके जलमग्र हो गए हैं, वर्धा जिले में 14 मार्ग नदियों में आई बाढ़ के पानी में समा गए हैं। रत्नागिरी जिले में खेड़ तहसील में बाढ़ का पानी घुस गया है। लगातार बारिश की वजह से कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी चेतावनी के निशान से लगातार खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही है। रायगढ़ जिले में भी नदियां उफान पर हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मुंबई ने गुरुवार को मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम में आए बदलाव की वजह से अचानक रेड अलर्ट में बदल गया है। मुंबई नगर निगम के आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने, घर के अंदर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए अपना ऑरेंज अलर्ट जारी रखा है, जिससे कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मुंबई के अलावा, आज सुबह, नागपुर में निचले इलाकों के निवासी शहर में भारी बारिश के बाद अंडरब्रिजों और घरों में पानी भर गया। नागपुर नगर निगम के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम नागपुर में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसी तरह वर्धा, गढ़चिरोली जिले में भी भारी बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

MadhyaBharat 27 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.