Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एयर इंडिया के विशेष विमान ने ढाका से भरी उड़ान
new delhi,Air India,special aircraft

नई दिल्‍ली । टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन ने बुधवार सुबह राजधानी नई दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया।

 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ए 321 नियो विमान से संचालित एयर इंडिया का की चार्टर्ड उड़ान मंगलवार देररात ढाका से रवाना हुई, जिसके जरिए छह बच्चों और 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया है। एयर इंडिया ने ढाका एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के बावजूद इस विशेष उड़ान का संचालन किया है। नई दिल्ली से ढाका के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के इस विमान में कोई यात्री नहीं था।

 

एयर इंडिया ने देररात जारी बयान में कहा कि एयरलाइन नई दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों का संचालन बुधवार से बहाल करेगा। इससे एक दिन पहले कंपनी ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान को रद्द कर दिया था, लेकिन शाम की उड़ान को तय समय पर रवाना किया था। विस्तारा और इंडिगो एयरलाइंस भी आज से तय समय-सारिणी के मुताबिक ढाका के लिए उड़ानों का संचालन करेंगी।

 

उल्‍लेखनीय है कि बांग्लादेश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के कारण एयरलाइन कंपनियों ने मंगलवार को ढाका के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं।

 

 

MadhyaBharat 7 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.