Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राधनपुर हाइवे पर ट्रक के पीछे जीप घुसी 6 की मौत
ahamdabad, Jeep rams .Radhanpur highway, 6 killed

अहमदाबाद। पाटण जिले के पाटण-राधनपुर हाइवे के समीप वाराही के पास बुधवार को ट्रक के पीछे जीप के टकराने से जीप सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है। दुर्घटना में जीप के परखच्चे उड़ गए। घायलों को राधनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पाटण के राधनपुर वाराही हाइवे पर पीपडी गांव के पास पैसेंजर जीप सामने जा रहे ट्रक के पीछे से जा टकराई। बताया गया कि जीप का टायर पंक्चर होने से वह असंतुलित होकर ट्रक के पीछे जा टकराई। जीप में 15 से 17 लोग सवार थे, जो श्रमिक बताए गए हैं। ये सभी मजदूरी के लिए गुजरात आए थे।

मृतकों में समजु कुलवादी (50) राधनपुर वादी वसाहत, दुदाभाई राठौड़ (50) छाणसरा सांतलपुर, राधाबेन परमार (35) दात्रणा सांतलपुर, काजलबेन परमार (9) दात्रणा सांतलपुर, अम्रताबेन वणजारा (15) बांसवाडा राजस्थान, पिनलबेन वणजारा (7) बांसवाडा राजस्थान शामिल हैं।

जीप के खस्ताहाल होने और पुराने मॉडल के होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में छोटे बच्चों के भी घायल होने की जानकारी है। मृतकों में दो व्यक्ति समेत एक महिला और तीन बच्चियां शामिल हैं। बच्चियों की उम्र 9, 7, 15 वर्ष बताई गई है।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.