Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
भारत-चीन सीमा विवाद पर केन्द्र को देना होगा जवाब : कांग्रेस
new delhi, Center ,Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को अपनी चुप्पी तोड़नी होगी। उन्हें बताना होगा कि चीन से 26 बार वार्ता के बाद क्या हल निकला है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि एक ओर चीन हमारी सीमा में अतिक्रमण कर रहा है दूसरी ओर भारत सरकार चीन के विदेश मंत्री डॉ किन गैंग से संवाद कर रही है।

खेड़ा ने कहा कि जी20 के दौरान विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर हमारे विदेश मंत्री ने चीन के विदेश मंत्री से भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर क्या बात की है उन्हें देश को बताना चाहिए।

खेड़ा ने कहा कि हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर पहले ही कह चुके हैं कि चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है उससे लड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री को सेना के शौर्य पर सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि हमारी सेना के हौसले फौलादी हैं।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.