Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
किश्तवाड़ क्षेत्र में सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
new delhi, Army

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पास सेना का एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद दोनों पायलटों और एक अन्य कर्मी को चोटें आईं, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज उधमपुर के कमांड अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में अभियान पर था। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

भारतीय सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय ने अपने बयान में कहा कि आज सुबह लगभग 11:15 बजे आर्मी एविएशन के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में मरुआ नदी के तट पर एक ऑपरेशनल मिशन पर एहतियाती लैंडिंग की। इनपुट्स के मुताबिक पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी और एहतियाती लैंडिंग के लिए आगे बढ़े। उबड़-खाबड़ जमीन, अंडर ग्रोथ और लैंडिंग क्षेत्र की तैयारी न होने के कारण हेलीकॉप्टर ने स्पष्ट रूप से एक कठिन लैंडिंग की।

भारतीय सेना ने बयान में बताया कि तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और सेना की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। विमान में दो पायलट और एक टेक्नीशियन सवार थे। तीनों घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा नाले के किनारे पाया गया है। उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी का फिलहाल कारण नहीं पता चल सका है, इसलिए इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

जम्मू और कश्मीर में एक सप्ताह से कम दृश्यता के साथ खराब मौसम का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ख़राब मौसम और उबड़-खाबड़ इलाकों के कारण सीमावर्ती क्षेत्र में जवानों को राशन या अन्य सामानों की आपूर्ति करने का एकमात्र स्रोत हेलीकॉप्टर बन जाता है। दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है। क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश, बर्फबारी और बादल छाए रहने का क्रम बना हुआ है।

MadhyaBharat 4 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.