Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
विकसित भारत अब सपना नहीं चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है: उपराष्ट्रपति
new delhi, Developed India,Vice President

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को नई दिल्ली में 'विकसित भारत 2047 - विजन ऑफ न्यू इंडिया 3.0' कॉन्क्लेव में कहा कि विकसित भारत अब सपना नहीं बल्कि चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस लक्ष्य को हासिल करके रहेंगे।
धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आम आदमी की आय को 8 गुणा करना होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में सरकार की नीतियां मददगार होंगी। सरकार की नीतियों ने एक ऐसे वातावरण का निर्माण कर दिया है कि जहां हर भारतीय अपनी प्रतिभा को निखार सकता है। उन्होंने कहा कि आज 50 करोड़ लोग बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ गए हैं। बिना बिचौलिए के लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा पहुंचता है। एक साल में चार एयरपोर्ट नए बन रहे हैं। मेट्रो सिस्टम बन रहा है। प्रतिदिन 14 किलोमीटर राजमार्ग और 6 किलोमीटर रेलवे लाइन तैयार हो रही है।
संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के व्यवधान पर चिंता जताते हुए धनखड़ ने कहा कि संसद प्रजातंत्र का मंदिर है और हमें वहां जनता की पूजा करनी चाहिए। संसद लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने का स्थान है। यदि ऐसे मंदिर की हम गरिमा नहीं रख पाते, वहां विचार-विमर्श नहीं होता है तो वह अशांति और व्यवधान का अड्डा बन जाता है। उन्होंने कहा कि व्यवधान कोई उपाय नहीं बल्कि एक राग है। धनखड़ ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी आत्मा को टटोलें और शपथ का ध्यान करें। भारत के संविधान के प्रस्तावना को सामने रखें और संसद को शत प्रतिशत उत्पादक बनाएं।
उन्होंने कहा कि राजनीति के अंदर परिवर्तन के बिना कुछ नहीं होता है और देश में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर एक जनजातीय महिला विराजमान हैं और केंद्र सरकार का नेतृत्व एक अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह दशकों के बाद किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीन बार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।

 

 

 

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.