Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सोनाली फोगाट मौत मामले में भाई का सुधीर सांगवान पर आरोप
सोनाली फोगाट मौत मामले में भाई का सुधीर सांगवान पर आरोप

 

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो का आरोप 

 

भाजपा नेत्री और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने सुधीर सांगवान पर सोनाली को तीन वर्ष पहले नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। रिंकू ने आरोप लगाया कि ये बातें खुद सोनाली ने 22 अगस्त की शाम को जीजा अमन पूनिया को फोन पर बताई थीं। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने सुधीर सांगवान व सुखविदर पर सोनाली की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक सोनाली ने स्वजन को बताया था कि सुधीर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कहता है कि वो उसका फिल्मी व राजनीतिक करियर खत्म कर देगा और कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसने सोनाली की संपत्ति के कागजात, डेबिट कार्ड-चेकबुक और अलमारियों की चाबी तक अपने कब्जे में रखी हुई हैं। उसने पुलिस पर सुधीर और सुखविंदर का साथ देने का आरोप लगाया है।  पुलिस सुधीर को वीआइपी ट्रीटमेंट दे रही है। उसे थाने में मोबाइल इस्तेमाल करने और टीवी देखने की छूट दे रखी है।  जिससे वह साक्ष्य मिटा रहा है। अमन पूनिया ने बताया कि सोनाली ने कहा था कि गोवा से वापस आकर वह पूरी जानकारी देंगी, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सोनाली ने 22 अगस्त को जीजा अमन पूनिया को बताया था कि सुधीर अपने दोस्त सुखविदर के साथ मिलकर कुछ भी कर सकता है और फिर अचानक फोन कट गया। अब पुलिस ने सोनाली की अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुधीर सांगवान और सुखविंदर को  गोवा छोड़ कर न जाने के लिए कहा गया है। उधर  सोनाली की बेटी यशोधरा ने कैमरे में आकर  मां के लिए न्याय मांगा। बेटी की आंखें नम थीं। यशोधरा ने कहा कि उसकी मां को न्याय मिलना चाहिए और जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

MadhyaBharat 25 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.