Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
थोक महंगाई दर मई में घटकर 3 साल के निचले स्तर पर आई
new delhi, Wholesale inflation,May

नई दिल्ली। खुदरा महंगाई के बाद थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर में गिरावट दर्ज हुई है। मई में थोक महंगाई दर घटकर -3.48 फीसदी पर आ गई है। अप्रैल में यह -0.92 फीसदी रही थी। एक साल पहले मई, 2022 में थोक महंगाई दर 16.63 फीसदी पर थी, जबकि जून 2020 में यह -1.81 फीसदी रही थी। इस तरह ये इसका तीन साल का निचला स्तर है।

 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मई महीने में थोक महंगाई दर घटकर -3.48 फीसदी रही है। थोक महंगाई दर में गिरावट मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं के दाम घटने से आई है। यह लगातार दूसरा महीना है, जब डब्ल्यूपीआई पर आधारित महंगाई दर घटकर शून्य से नीचे आई है।

 

आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में खाद्य पदार्थों की महंगाई घटकर 1.51 फीसदी पर आ गई, जबकि अप्रैल में यह 3.54 फीसदी पर रही थी। इसी तरह ईंधन और बिजली क्षेत्र की महंगाई घटकर -9.17 फीसदी पर आ गई है, जबकि अप्रैल महीने में यह 0.93 फीसदी रही थी। विनिर्मित उत्पादों की महंगाई मई में -2.97 फीसदी रही है, जबकि अप्रैल में यह शून्य से 2.42 फीसदी नीचे थी।

 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालाय (एनएसओ) के जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में खुदरा महंगाई दर भी घटकर 4.25 फीसदी पर आ गई है, जो इसका 25 महीने का निचला स्तर है।

MadhyaBharat 14 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.