Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राहुल गांधी ने समूचे ओबीसी समुदाय का अपमान कियाः स्मृति ईरानी
new delhi, Rahul Gandhi insulted ,Smriti Irani

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करने की कोशिश में राहुल गांधी ने पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े समुदाय के लोगों का अपमान किया हो। जब आदिवासी परिवार की महिला राष्ट्रपति बनीं तब भी गांधी परिवार के निर्देश पर एक कांग्रेस सदस्य ने द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया।

मंगलवार को सुबह आयोजित प्रेसवार्ता में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि पर प्रहार करने के लिए उन्होंने देश और विदेश में झूठ बोला। देश की संसद में झूठ बोला। राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं और पीएम मोदी के निशाने पर देश का विकास है। अपनी राजनीतिक बौखलाहट में राहुल गांधी का पीएम के प्रति विष देश के प्रति अपमान में बदल चुका है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पीएम नरेन्द्र मोदी की ताकत उनकी छवि है। राहुल गांधी ने 4 मई 2019 को मैगजीन के इंटरव्यू में प्रण लिया कि वे पीएम की छवि पर तब तक प्रहार करते रहेंगे, जबतक वह नष्ट न हो जाए। स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार ने सत्ता में रहते हुए पीएम मोदी की छवि खराब करने की पूरी कोशिश की लेकिन वे न जनता का प्रेम पीएम मोदी के लिए कम कर सके और न जनता का साथ।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर स्मृति ईरानी ने कह कि शब्द राहुल गांधी के हैं, संस्कार सोनिया गांधी के हैं, बस जबान युवा कांग्रेस की हैं। कांग्रेस का जो नेता प्रमोशन चाहेगा इस प्रकार की टिप्पणियां करता रहेगा।

MadhyaBharat 28 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.