Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ब्रिटेन ने कहा- कनाडा मामले का भारत संबंधों पर नहीं पडे़गा असर
new delhi, Britain, Canada case

लंदन। कनाडा और भारत के ताजा टकराव के बीच ब्रिटेन ने साफ किया है कि भारत के साथ चल रहे उसके मुक्त व्यापार वार्ता (एफटीए) पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

 

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रवक्ता ने पत्रकारों से भारत-ब्रिटेन संबंधों पर असर पड़ने के सवाल पर साफ किया कि ब्रिटेन कनाडा के अधिकारियों से करीबी संपर्क बनाए रखेगा। इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को संसद में कहा था कि वह खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के संभावित संबंधों के विश्वसनीय आरोपों की जांच कर रहे हैं। कनाडा ने एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को भी निष्कासित किया। निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था और भारत में एक घोषित आतंकवादी था।

 

 

भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को कनाडा के इन दावों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया और जवाबी कार्रवाई में उनके एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

 

 

ब्रिटेन सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम इन गंभीर आरोपों के बारे में अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कनाडाई अधिकारियों द्वारा चल रही जांच के दौरान टिप्पणी करना अनुचित होगा। सुनक के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता पर काम पहले की तरह जारी है।

 

 

भारत और ब्रिटेन इस महीने की शुरुआत में एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में तेजी से काम करना जारी रखने पर सहमत हुए थे।

MadhyaBharat 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.