Since: 23-09-2009
मुंबई। पुणे जिले में शिरोली इलाके के राजगुरुनगर में पुणे-नासिक हाईवे पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही 17 महिलाओं को रौंद दिया, जिसमें पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि 12 महिलाएं गंंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें चार महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को शिरोल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेड़ पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात शिरोली के राजगुरुनगर में स्थित एक कार्यक्रम में भोजन बनाकर 17 महिलाएं घर लौट रहीं थीं। इस बीच पुणे-नासिक हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इन सभी को रौंद दिया। दुर्घटना में सुनंदा सत्व गजेशी, सुशीला वामन डेढ़े, इंदुबाई कोंडिबा कांबले, सायराबाई प्रभु वाघमारे और एक अन्य महिला की मौत हो गई और 12 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में शोभा राहुल गायकवाड़, सारिका देवकर, वैशाली लक्ष्मण धोत्रे, शोभा सुभाष शिंदे की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी महिलाओं को सरकारी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
शिवानी कैलास माने ने मंगलवार को इस घटना की शिकायत खेड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। खेड़ पुलिस स्टेशन की टीम अज्ञात वाहन चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |