Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को एशियन गेम्स के ट्रायल से छूट देने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती
new delhi,High Court challenges ,Vinesh Phogat and Bajrang Punia

नई दिल्ली। पहलवान अंतिम पनघल और सुजीत कलकल ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को एशियन गेम्स के ट्रायल से छूट देने के फैसले को चुनौती दी है। हाई कोर्ट इस याचिका पर कल यानी 20 जुलाई को सुनवाई करेगा।

 

 

 

पहलवान अंतिम पनघल और सुजीत कलकल की ओर से वकील ऋषिकेश बरुआ और अक्षय कुमार ने आज इस मामले को चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने कल यानी 20 जुलाई को सुनवाई का आदेश दिया।

 

याचिका में कहा गया है कि इंटरनेशनल ओलंपिक फेडरेशन की तदर्थ समिति ने 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग और 53 किलोग्राम महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा के लिए जारी दिशानिर्देश को निरस्त करने की मांग की। इस दिशा-निर्देश के तहत बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के लिए ट्रायल देने से छूट दी गई है।

 

 

 

याचिका में कहा गया है कि ट्रायल निष्पक्ष तरीके से किया जाना चाहिए और इससे किसी को छूट नहीं मिलनी चाहिए। याचिका में पूरे ट्रायल की वीडियोग्राफी की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि जब बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे तो कह रहे थे कि उनकी लड़ाई न्याय की है और वे जूनियर पहलवानों के लिए लड़ रहे हैं लेकिन अब वे जूनियर पहलवानों से ही उनका हक छीन रहे हैं।

 

MadhyaBharat 19 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.