Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात
lucknow, Arvind Kejriwal ,Akhilesh Yadav

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बुधवार को दोपहर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अरविन्द केजरीवाल का काफिला सपा मुख्यालय के लिए निकला।

एयरपोर्ट पर सपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ ही आप पार्टी नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उनके साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह भी मौजूद हैं। अरविन्द केजरीवाल का काफिला एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच सपा मुख्यालय पहुंचा। यहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका पुष्प गुच्छ देकर भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि अरविन्द केजरीवाल और अखिलेश यादव की मुलाकात के सियासी मायने अहम माने जा रहे हैं। दोनों ही नेता आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी चर्चा करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के विजयी रथ को देश में रोकने की रणनीति पर आगे कैसे बढ़े, इस पर फैसला करेंगे।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.