Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
माफिया अतीक अहमद प्रयागराज नैनी जेल पहुंचा
prayagraj, Mafia Atiq Ahmed,Naini Jail

प्रयागराज। उप्र पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे प्रयागराज के नैनी जेल पहुंची। रविवार को उसे उप्र पुलिस कड़ी सुरक्षा में साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए निकली थी। मंगलवार को अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ को भी लेकर पुलिस प्रयागराज पहुंच रही है। उसे भी इस मामले में न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है।

 

उल्लेखनीय है कि बसपा विधायक राजूपाल की हत्या के गवाह उमेश पाल का अपहरण 2006 में हुआ था। अपहरण और प्रताड़ित करने के आरोप में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। आरोपितों में एक की मौत हो चुकी है। बाकी 10 आरोपितों में सबसे पहले अतीक अहमद, खालिद अजीम उर्फ अशरफ, आबिद, आशिक, जावेद, एजाज अख्तर, दिनेश पासी, खान सौलत, हनीफ और एक अन्य शामिल है। इन सभी पर 28 मार्च को फैसला सुनाया जाना है और अदालत में अशरफ और अतीक को पेश होना है।

MadhyaBharat 27 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.