Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जेपी नड्डा जून तक बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष
new delhi, JP Nadda, BJP president

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने कार्यकाल बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

 

दरअसल, भाजपा संसदीय बोर्ड ने पिछले साल नड्डा के अध्यक्ष पद पर कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया था। संसदीय बोर्ड के इस फैसले को रविवार को दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद ने भी अपनी मंजूरी प्रदान कर दी।

राष्ट्रीय परिषद में पेश एक अन्य प्रस्ताव के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ाने और घटाने का फैसला लेने का अधिकार भाजपा संसदीय बोर्ड को दिया गया है। समय और परिस्थितियों के अनुसार यह निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही संसदीय बोर्ड के किसी सदस्य को हटाने और नया सदस्य नियुक्त करने का अधिकार भी पार्टी अध्यक्ष को होगा।

तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद जून 2019 में जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद सांगठनिक चुनाव के जरिए 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए। उनका कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो रहा था।

MadhyaBharat 18 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.