Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
दिल्ली में जल संकट पर बढ़ी सियासत
new delhi, Politics increased ,crisis in Delhi

नई दिल्ली। बढ़ती गर्मी से दिल्ली के लोग पहले से परेशान हैं। ऐसे में पानी की कमी ने दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ा दी है। गर्मी के दिनों में पानी की आपूर्ति को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा समर एक्शन प्लान के मुद्दे पर दिल्ली के उपराज्यपाल पहले ही आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। अब दिल्ली में पानी की कमी पर धरना प्रदर्शन के साथ राजनीति शुरू हो गई।

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने गुरुवार को यहां पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पानी का संकट बना हुआ है। इसका मुख्य कारण हरियाणा से दिल्ली को पानी ना देना है। दिल्ली यमुना के पानी पर निर्भर है। वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलशोधन सयंत्र में यमुना का पानी जाता है। अगर यमुना में पानी नहीं होगा तो इन प्लांट में पानी कैसे आएगा। आज दिल्ली सरकार पानी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जा रही है। कोर्ट से रिक्वेस्ट करेंगे कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश को आदेश दे कि वो दिल्ली का पानी दें।

 

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में टैंकर से पानी की समुचित आपूर्ति करने लिए एक नियंत्रण कक्ष बना रहे हैं। यह नियंत्रण कक्ष एक सीनियर आईएसएस अधिकारी की देखरेख में संचालित होगा। दिल्ली के सभी 11 वाटर जोन पर एक एसडीएम की नियुक्ति की जाएगी। भवन निर्माण में भूमिगत जल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है। कल (शुक्रवार) से डीपीसीसी अधिकारी इसे चेक करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर सील कर दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार के मुताबिक यहां यमुना नदी का स्तर 674 फीट होना चाहिए लेकिन यह मात्र 670.3 फीट पर है। इस वजह से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पानी की किल्लत हो रही है। दिल्ली सरकार ने गर्मी और पेयजल की समस्या को देखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई। दिल्ली सचिवालय में होने वाली इस बैठक में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज व वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आतिशी का कहना है दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य के मुकाबले लगभग साढ़े तीन फीट कम है। हरियाणा और यूपी से पानी मिलेगा तब यमुना के जल स्तर में सुधार होगा। तभी जल शोधन संयत्रों से पानी को साफ कर आपूर्ति की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी बार-बार कह रही हैं कि हरियाणा सरकार पानी नहीं दे रही है लेकिन वह सच नहीं बता रही हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पानी के टैंकरों की संख्या कागजों पर बढ़ाई हैं। इसके विरोध में पार्टी दिल्ली सचिवालय पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यह संकट प्राकृतिक नहीं है। यह संकट अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए पैदा किया है।

MadhyaBharat 30 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.