Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हेमंत सोरेन पहुंचे मुख्यमंत्री आवास बैठक में हुए शामिल
ranchi, Hemant Soren, Chief Minister

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर सारी अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री रांची में ही हैं। वे शिबू सोरेन के आवास से अपने आवास पहुंचे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर पत्रकारों का अभिनंदन भई किया। आवास में अंदर जाने से पहले उनके चेहरे पर खुशी का भाव था। वे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सत्ताधारी सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

 

बैठक में 31 जनवरी को ईडी की पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की संभावना पर गठबंधन की आगे की रणनीति पर मंथन होगा। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व ही तकरीबन सारे विधायक मुख्यमंत्री हाउस में जुट गए थे। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के अलावा बादल पत्रलेख, हफीजुल हसन, जोबा मांझी, बेबी देवी, बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन सहित अन्य मौजूद हैं। अब कहा जा रहा है कि बैठक के बाद सीएम कुछ मंत्रियों और विधायकों संग आज ही राजभवन भी जाएं और राज्यपाल से मिलकर ताजा हालात की जानकारी दें।

 

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से ईडी ने 35 लाख रुपये बरामद किये हैं। यह रकम कमरे में रखे एक लॉकर से बरामद हुई है। ईडी की एक टीम जमीन फर्जीवाड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए बीते सोमवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित आवास पहुंची थी। लगभग 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान ईडी की टीम ने परिसर की तलाशी ली। ईडी को हेमंत सोरेन की एक बीएमडब्ल्यू कार, नकदी और कई दस्तावेज मिले हैं। बरामद गाड़ी हरियाणा नम्बर वाली बतायी जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि ईडी ने जमीन फर्जीवाड़े के मामले में 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में उनके आवास पर पूछताछ की थी। इसके बाद नया समन जारी करते हुए यह बताने को कहा था कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे। समन के जवाब में मुख्यमंत्री सचिवालय से ईडी को पत्र भेजा गया लेकिन पूछताछ के लिए दिन या तारीख नहीं बतायी थी।

 

सोरेन ने ईडी को भेजे ईमेल में उस पर राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डालने के लिए ‘राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि 31 जनवरी को या उससे पहले उनका बयान दोबारा दर्ज कराने की ईडी की जिद से दुर्भावना झलक रही है। हालांकि, बाद में 31 जनवरी को आवास पर बयान दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दी।

MadhyaBharat 30 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.